फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से कुचलकर गर्भवती महिला और पुत्री समेत तीन की मौत, चालक फरार

Sun, 09 Jan 2022 11:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में गर्भवती महिला और पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। दोनों हादसों की वजह बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली रही। 
विज्ञापन
सड़क हादसे की शिकार मां और बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के बबुरी मुगलसराय मार्ग पर रविवार की शाम डवक बबुरी बाजार में वंशीपुर पुलिया के पास ट्रैक्टर से कुचलकर मोपेड सवार गर्भवती महिला और उसके पुत्री की मौत हो गई।  मोपेड चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया। भाग रहा ट्रैक्टर नहर में पलट गया। लेकिन चालक भाग गया। 

विज्ञापन


चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के नौगरहां गांव निवासी महंत प्रसाद गुप्ता (26) गर्भवती पत्नी रानी (23) को चिकित्सकीय जांच के लिए मोपेड से लेकर डबक के लाल चौक स्थित अस्पताल जाने के लिए घर से निकला था। उसके साथ उसकी तीन वर्ष की पुत्री परी भी मोपेड पर सवार थी। पत्नी की एक सप्ताह बाद डिलेवरी होने वाली थी।

चालक ट्रैक्टर सहित नहर में पलट गया
पत्नी और पुत्री को लेकर महंत प्रसाद गुप्ता बबुरी-मुगलसराय मार्ग पर वंशीपुर पुलिया के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। हादसे में रानी और परी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं। इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। महंत धक्का लगने पर दूर जा गिरा। इससे वह बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट लगी।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद भाग रहा चालक ट्रैक्टर सहित नहर में पलट गया। लेकिन मौका पाकर चालक भाग गया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत

चील्ह क्षेत्र के मुजेहरा खुर्द जानकी देवी डिग्री कालेज के पास रविवार की दोपहर को सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लोग एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

चेतगंज भदहिया निवासी शीला देवी (45) पत्नी कमलेश कुमार गौतम अपने पुुत्र बलवंत (19) के साथ ननद को देखने के लिए कछवां के अस्पताल में जाने के लिए घर से निकली थी। मुजेहरा खुर्द जानकी देवी डिग्री कालेज के पास सड़क पार करते समय ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेेंस से उसे मंडलीय अस्पताल भेजा। लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें