फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, सोनभद्र निवासी युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/सोनभद्र

सार

गढ़वा ग्राम पंचायत के पास सोनभद्र की तरफ से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
मिर्जापुर में सड़क हादसा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में सोनभद्र निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसका साथी गंभर रूप से घायल हो गया। हादसा  मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास हुआ। घायल को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन


क्षेत्र के गढ़वा ग्राम पंचायत के पास सोनभद्र की तरफ से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अमरेश कुमार (20) पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी राबर्ट्सगंज सोनभद्र को  मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल मड़िहान थाना क्षेत्र के दरबान गांव निवासी आलोक कुमार (20) पुत्र मुन्नू बिंद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक ने अपने दोस्तों को फोन कर घायल होने की सूचना दी थी। उन्होंने अस्पताल में पहुंच कर उसकी पहचान की।  पुलिस ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी: ओवरटेक के दौरान ट्रक से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

वाराणसी के वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस दौरान कार सवारों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे फैंटम दस्ते के सिपाहियों ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

बड़ागांव थाना अंतर्गत वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर संदहा की ओर से आया ट्रक रेड सिग्नल पर खड़ा था। उसी के बगल में एक वैगनआर कार भी आकर खड़ी हुई। सिग्नल ग्रीन होने पर कार चालक ने तेजी से ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाबतपुर की ओर मोड़ा कि ट्रक से टक्कर हो गई। कार में सवार चार महिलाएं व दो पुरूष थे।

आरोप है कि कार सवार जौनपुर बेहड़ा के रघपुर निवासी हिमांशु सिंह  और सिंधाशु सिंह ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। किसी तरह ग्रामीणों ने ट्रक चालक को छुड़ाया। मौके पर पहुंचे हरहुआ चौकी के पुलिसकर्मियों ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक ने तहरीर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें