फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बेकाबू पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पुत्री की मौत, पिता घायल

Sun, 01 May 2022 03:44 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर कलवारी बाजार से दो किलोमीटर आगे रविवार सुबह बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर कलवारी बाजार से दो किलोमीटर आगे रविवार सुबह बेकाबू पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी 13 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी मुतल के देवपुरा गांव निवासी राजकुमार (45) अपनी पुत्री आकांक्षा (13) के साथ बाइक से सोनभद्र के घोरावल स्थित अपने साढ़ू के पुत्र की शादी में जा रहे थे। कलवारी बाजार से आगे सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए।

दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पुत्री को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने पुत्री को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें