फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर्व पर देवी धाम में उमड़े भक्त

विज्ञापन
नगर के बलियाघाट पर माघ की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विंध्याचल। माघ पूर्णिमा पर रविवार को आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी दरबार श्रद्धालुओं से पटा रहा। भोर में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन और पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। आस्थाधाम स्थित गंगा घाटों पर भोर से ही स्नान और दान कर लोगों ने पुण्य का लाभ कमाया। स्नान करने के बाद श्रद्धालु विभिन्न गलियों के रास्ते सीधे मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। धाम की समस्त गलियां माता के जयकारे से गूंज रही थी।
विज्ञापन

विंध्य दरबार में पहुंचे नर नारियों ने विधिवत दर्शन पूजन कर मंगल कामना की, घंटा, घड़ियाल, शंख व पहाड़ा वाली के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा। माघ मास के वसंत पंचमी तिथि पर जगत जननी मां विंध्यवासिनी देवी के पावन दरबार में आए आस्थावानों ने नारियल, चुनरी, माला फूल व प्रसाद चढ़ाकर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां का गुड़हल, गुलाब पुष्पों सहित रजतमणि आभूषणों से किया गया भव्य शृंगार के बीच मां का दर्शन पाकर भक्तजन भाव विभोर उठे। देवी धाम पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। दर्शनोपरांत भक्तों ने मंदिर के उपर गुंबद व हवन कुंड की परिक्रमा कर पुण्य के भागी बने। इसी क्रम में भक्तों ने मंदिर में विराजमान महाकाली, मां दुर्गा, पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती देवी, मां शीतला, महालक्ष्मी, दक्षिण मुखी हनुमान, राधा कृष्ण, अन्यपूर्णा देवी, बटुक भैरव सहित अन्य मंदिरों में जाकर शीश नवाया। माघ मास के पूर्णिमा तिथि पर बड़ी संख्या में देवी धाम दर्शन पूजन करने के बाद भक्तों ने पहाड़ पर विराजमान मां काली व मां अष्टभुजा देवी दरबार में जाकर पूजन अर्चन कर मंगल कामना की।
माघी पूर्णिमा पर नगर समेत ग्राम्यांचलो में स्थित गंगा घाटों पर रविवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। विभिन्न घाटो पर स्नान, दान के साथ के साथ घाटो पर स्थित विभिन्न मंदिरों में लोगों ने दर्शन और पूजन कर पुण्य का लाभ कमाया।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट, कचहरीघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, नारघाट समेत अन्य घाटो पर भोर से ही स्नान का सिलसिला चलता रहा। कई घाटो पर दोपहर तक भारी संख्या में लोग उमड़े रहे। बरियाघाट पर चल रहा स्नान और ध्यान दोपहर तक चलता रहा। स्नान बाद ताड़केश्वर महादेव समेत बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। कई ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। बरियाघाट स्थित सड़क पर घाट के आसपास बच्चों के खिलौने आदि के दुकान सजाए गए थे जहां बच्चों ने जमकर खरीददारी की।विंध्याचल। माघ मास की चतुर्दशी पर शनिवार की देर रात महाराष्ट्र स्वर्णकार समाज की ओर से मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में भव्य देवी जागरण एवं भव्य झांकियों प्रस्तुत की गई। मां के दरबार में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई। आए सभी कलाकारों का लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष पंडित राजन पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भव्य देवी जागरण में भजन गायक अमित दुबे ने अरे द्वारपालो कन्हैया से कह दो, दर पर सुदामा गरीब आ गया है एवं बम, बम बोल रहा है काशी आदि भजनों को सुनाकर कार्यक्रम में चारचांद लगा दिया। भजन गायिका खुशबू तिवारी ने मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी एवं अंबे के बरसे बदरिया मां के लाल लाल चुनरिया एवं अजीत उपाध्याय ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि सुनाकर भक्तों को भक्ति के सागर में गोता लगाने को विवश कर दिया। विवेक ग्रुप की ओर से आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। इस दौरान राहुल चतुर्वेदी, राजेश वानखेडे़, विवेक श्रीवास्तव, रमेश अशोक, विनय, आलोक सहित भारी संख्या में श्रोता उमड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें