फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मालगाड़ी पर चलाया पत्थर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। रेलवे स्टेशन जिगना पर रविवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक डाउन लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी पर एक युवक ने पत्थर चला दिया। पत्थर सीधे मालगाड़ी के चालक को लगा। शीशा का टुकड़ा चालक की आंख में चला गया। किसी तरह चालक ने ट्रेन को रोका। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मालगाड़ी रविवार की सुबह 10.55 पर जिगना रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन से गुजर रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े व्यक्ति ने इंजन पर पत्थर फेंक दिया। आगे लगा शीशा टूटने से मालगाड़ी के चालक 29 वर्षीय गणेश गुप्ता घायल हो गए। चालक ने किसी तरह से गैपुरा पहुंच कर गाड़ी को रोका। गाड़ी रुकने पर सूचना पर आरपीएफ के साथ रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। चालक को सरोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि जिगना स्टेशन का मामला है। मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति का स्टेशन के बाहर दुकानदारों से झगड़ा हो गया। इसके बाद स्टेशन की ओर आकर पथराव करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें