फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गायन में रीतिका व नृत्य में वैशाली प्रथम

विज्ञापन
चुनार में गंगाघाट पर आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में कथक नृत्य प्रस्तुत करती वैशाली चतुर्वेदी। संव
विज्ञापन
चुनार। उत्तरमुखी गंगातट पर नयनागढ़ महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का समापन बुधवार की देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। गायन व नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

गायन में रीतिका (वाराणसी) ने प्रथम, नीरज सैनी (वाराणसी) दितीय व सिमरन (वाराणसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में चुनार की वैशाली चतुर्वेदी ने कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शिखा (आजमगढ़) दितीय व रिया नंदी (वाराणसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को महोत्सव समिति की ओर से पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सूर्यगढ़ कलेक्शन चुनार फोर्ट प्रा.लि.के महाप्रबंधक प्रीतम सिंह, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनमोल सिंह, रामलाल सिंह, महोत्सव समिति के संरक्षक मेजर कृपा शंकर सिंह, ई.सभाजीत सिंह, अध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, आलोक श्रीवास्तव, अफसर अली, सौरभ पुजारी आदि प्रमुख मौजूद रहे। संचालन डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें