फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लोकनृत्य में ज्योति और लोकगीत में नीलू को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
शहरनामा की खबर, युवा उत्सव के विजेताओं को पुरस्कृत करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य, स्रोत 
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। सामूहिक लोकनृत्य में ज्योति एंड टीम तथा सामूहिक लोकगीत में नीलू एंड टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन व पुरस्कार वितरण नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने किया। कहा कि किसी भी देश की उन्नति में वहां की सांस्कृतिक धरोहर का बड़ा योगदान होता है। इस धरोहर को बचाए रखने की जिम्मेदारी सभी प्रतिभावान युवाओं के कंधों पर है। लोकनृत्य सामूहिक में नैंसी एंड टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोकगीत सामूहिक में दिव्या मिश्रा एंड टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में अनन्या कसेरा ने प्रथम, प्रियंका राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में आस्था गुप्ता ने प्रथम स्थान, मीनाक्षी कसेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रियांशी मौर्या ने प्रथम स्थान, अदिति तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में तेजस्वी सिंह ने प्रथम स्थान और ज्योति निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साइंस मेला में ऋषिका गुप्ता की टीम ने प्रथम स्थान व राज सिंह की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने की। राजकीय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य जय सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार धन्यवाद प्रस्तुत किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम स्थान के विजेता 10 नवंबर को होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसका आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में ही किया जायेगा। कार्यक्रम में बीओपीआरडी अभय कुमार सिंह, बिमलेश कुमार बैस, सरिता बैस, अनिल गोस्वामी व पीआरडी के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें