फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश के बाद बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज, 17 भर्ती

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज।-सोशल मीडिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव से बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन


राजगढ़। क्षेत्र में दो दिन पहले आई आंधी और बारिश के बाद तेज धूप व उमस बढ़ने से उल्टी, दस्त और पेटदर्द के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। अलग-अलग गांवों के 17 महिला-पुरुषों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। इनमें कुछ मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि कई का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई थी, जिससे रात में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं गुरुवार सुबह से चिलचिलाती धूप निकलने और उमस बढ़ने से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। इसी कारण लोग डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आने लगे। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती मरीजों में धनसिरिया गांव निवासी मनोज (35), कोन की मालती (50), भीटी की जीरा देवी (40) व प्रवेश (17), पड़रवा की अंजू (19), मंटू (24), राजगढ़ निवासी सरिता (32), प्रीति (21), कृष्णावती (50), अर्पिता (21), मालती (48), अप्पू (27), पुरैनिया गांव की सरोज (45), राजापुर गांव की इंद्रावती (55), दरवान गांव की प्रमिला (30), खोराडीह गांव की निर्मला (40) तथा करौंदा गांव की अर्पिता (19) शामिल हैं। सीएचसी राजगढ़ के डॉ. संतलाल ने बताया कि आंधी-बारिश और तेज धूप के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को धूप में निकलने से बचने, सिर ढककर बाहर जाने, अधिक पानी पीने, खाली पेट न रहने, बासी भोजन और बाजार की तली-भुनी चीजों से परहेज करने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें