फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: अंतिम संस्कार के बाद लौट रही बस पलटी, एक रिश्तेदार की मौत, तीन घायल ट्रामा सेंटर रेफर

Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के कूबा मोड़ के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी बस बुधवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से एक रिश्तेदार की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल तीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी जवाहिर के वृद्ध पिता की मृत्यु हो जाने पर परिजन व गांव के लोग दाह संस्कार के लिए चुनार गए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद बस से वापस लौट रहे थे। लौटते समय सक्तेशगढ़ पुलिस चैकी के कूबा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  बस में 25 लोग सवार थे।

इसमें रामचंद्र 50 की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए, जो अपने साढू के पिता के निधन पर शामिल होने आया था। घायलों में नन्दू,  लोलारक, संजू, मुन्ने, तौलन, लल्लू, मंगल, सीता, चालक राजेश, रवि, भगवानदास, अजय, रामचन्द्र, रामदुलारे, रामधनी, दयाराम का सीएचसी में उपचार कराया गया। अनिल, विजय, राजकुमार को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें