फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से गंगा में कूदी महिला, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल से मंगलवार की शाम महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश में जुट गई। राहगीरों ने पुलिस को बताया कि शाम छह बजे मेड़िया घाट छोर की ओर से एक 30 वर्षीय महिला बालूघाट की ओर आ रही थी कि अचानक पक्का पुल के बीच रेलिंग पर चढ़ गई। आवागमन कर रहे लोग जब तक उसे बचाने के लिए करीब पहुचें। उसने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने पानी में तेज बहाव की बात कहते हुए महिला को कुछ दूर बह जाने की आशंका जताई। कुछ देर तक खोजबीन करने के बाद गोताखोरों ने देर शाम होने पर अंधेरे के कारण तलाश अभियान बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें