फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदलें : अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को बथुआ स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने समय से ट्रांसफाॅर्मर न बदलने की शिकायत पर नाराजगी जताई। साथ ही 48 घंटे के अंदर ट्रांसफाॅर्मर बदलने और बिजली समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने डीएम से कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार की कम से कम एक महिला को स्वयं सहायता समूह में शामिल किया जाय ताकि वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सके। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद के तहत दरी, कालीन, वाल हैंगिंग, डोर मैट आदि के व्यवसाय से जोड़ने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षित कराएं।
उन्होंने सीडीओ विशाल कुमार को मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में मनरेगा के 2,73,000 जाॅबकार्ड धारक है। केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि के विकास कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनता और जन प्रतिनिधियों केे फोन जरूर उठाए और उनकी समस्याएं सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें