फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र शुरू होगा शास्त्री सेतु का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुरोध पर शास्त्री सेतु के मरम्मत के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीन करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी है। बताया गया कि अगले 10 दिनों में सेतु का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 12 दिन पहले 30 जून को जूम ऐप के जरिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ मीटिंग के दौरान सांसद ने शास्त्री सेतु के मरम्मत के लिए पूर्व में स्वीकृत आठ करोड़ दो लाख रुपए निर्गत करते हुए सेतु निगम के मुख्य इंजीनियर को मरम्मत कार्य तत्काल प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया था। उस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अनुप्रिया पटेल को आश्वस्त किया था कि शास्त्री सेतु की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। सांसद ने बताया कि शास्त्री सेतु के मरम्मत हेतु कुल लागत 802 लाख रुपए आएगी। इसमें से तीन करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। मरम्मत कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले 10 दिनों में मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें