फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कांवड़ यात्रा मार्ग की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
बरियाघाट के क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर से होकर जिले के विभिन्न मार्गों से शिवद्वार जाने वाले क्षतिग्रस्त कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत होने लगी है। लोक निर्माण विभाग और जल निगम की ओर से कांवड़ यात्रा मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

सावन में अधिकांश शिवभक्त नगर के बरियाघाट से जल लेकर सोनभद्र के घोरावल जाते हैं। इस 50 किलोमीटर मार्ग में नगर क्षेत्र में गिरधर चौराहा से महुवरिया, तहसील चौराहा होते हुए शुक्लहा चुंगी तक करीब तीन किलोमीटर, मुहकूचवा से बलेहरा तक करीब 10 किलोमीटर, मड़िहान तहसील से त्रिमुहानी तक लगभग एक किलोमीटर, बसही से जमुई तक करीब 800 मीटर और कलवारी से धुरकर नदी तक लगभग दो किलोमीटर सड़क पूरी तरह उखड़ी हुई थी। 23 जुलाई के अंक में पेज दो पर अमर उजाला में “शिवभक्तों की पथरीली राह: 50 किलोमीटर की यात्रा में 16 किमी जर्जर सड़क पहुंचाएगी कष्ट” शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। लोक निर्माण विभाग ने खबर का संज्ञान लेते हुए जर्जर सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया। बरियाघाट, राजश्री सिनेमा हॉल से तहसील और बरौधा से बरकछा तक सड़क का निर्माण किया। गिरधर चौराहा से सिनेमा हॉल तक जल निगम सीसी रोड की पैचिंग कर रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
“कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। बरियाघाट से लेकर शिवद्वार जाने वाले मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है।”
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें