फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल यात्रा निकाल बताई सरकार की उपलब्धियां

Sat, 08 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी विकास खंडों में न्याय पंचायत स्तर पर साइकल चली गांव की ओर का नारा देते हुए सपाजनों ने तीसरे दिन साइकल जनसंदेश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान सपाईयों ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा जनता के बीच में रखा।

विकास खंड पटेहरा और लालगंज में सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने सेक्टर प्रभारी शिवप्रसाद चौहान के नेतृत्व में शैलेश पटेल व घनश्याम कोल के साथ दर्जन भर से अधिक गांवों में साइकल चलाई।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र के बेदौली, गोपालपुर, रैकरा, कुसुम्हा, पटेहरा, बभनी, रजौहां तथा वकिास खंड लालगंज में सेक्टर प्रभारी गणेश यादव के नेतृत्व में दुबार बाजार, बघेड़ा, चपला, खैरा, भैरहवां, कठवार, लमउवा व जैकर में साइकल चला कर सरकार की  योजनाओं सहित उपलब्धियों को जन-जन के बीच रखा।

 विकास खंड कोन में सेक्टर प्रभारी शशि तिवारी के नेतृत्व में, छानबे आंशिक में प्रभारी कमला शंकर के नेतृत्व में, मिर्जापुर नगर में रत्नेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में, ब्लाक मझवां में सेक्टर प्रभारी दूधनाथ यादव के नेतृत्व में, सीखड़ में राम प्यारे गोड़ के नेतृत्व में, जमालपुर में काशीनाथ यादव के नेतृत्व में, ब्लाक नरायनपुर में सेक्टर प्रभारी सियाराम यादव के नेतृत्व में, ब्लाक राजगढ़ में विनोद पटेल के नेतृत्व में, अहरौरा नगर में रामचंद्र मौर्य के नेतृत्व में, विकास खंड हलिया में मूंगनाथ चौरसिया के नेतृत्व में, विकास खंड छानबे में योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में, सिटी ब्लाक में गंगाराम यादव के नेतृत्व में, विकास खंड पहाड़ी में शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में एवं चुनार नगर में निजाम भाई के नेतृत्व में साइकल जनसंदेश यात्रा निकाल कर प्रदेश सरकार की जनपयोगी योजनाओं को जनता के बीच में पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष यादव के साथ दीपू तिवारी, मंटू पांडेय, शैलेष पटेल  आदि उपस्थित रहे।

उधर नगर सपा की ओर से तीसरे दिन जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से साइकल जनसंदेश यात्रा निकाली गई। नगर प्रभारी डा. अरविंद श्रीवास्तव व जिला महामंत्री मो. जामिन खान ने झंडा दिखा कर यात्रा व प्रचार वाहन को रवाना किया।

साइकल यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष रूपेश वर्मा एवं नगर महामंत्री डा. जफरुद्दीन ने किया।

साइकल यात्रा लोहिया ट्रस्ट से शुरू होकर फतहां, बिसुंदरपुर, जलालपुर होते हुए कांशीराम आवास परिसर में समाप्त हुई।

 नगर अध्यक्ष महिला ममता यादव ने दर्जनों महिलाओं के साथ कई मुहल्लों में सपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं नीतियों की प्रचार सामग्री घर-घर बांटी। 
विज्ञापन


कछवां-शेरवां संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत से शुक्रवार को सपा प्रबुद्ध सभा के जिला प्रभारी नागेश उपाध्याय ने झंडी दिखा कर साइकल जनसंदेश यात्रा को रवाना किया। यात्रा कछवां से निकल कर विभिन्न स्थानों से होते हुए न्याय पंचायत जलालपुर पहुंच कर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें