फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीनीकरण न होने पर नाराजगी

Tue, 05 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व दशम छात्रवृत्ति के संबंध में प्रधानाचार्यों की बैठक सोमवार को राजस्थान इंटर कालेज में  हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक देवी सहाय तिवारी ने छात्रवृत्ति फार्मो की फीडिंग, पुराने बच्चों का नवीनीकरण और नए बच्चों के रजिस्ट्रेशन पर विस्तार से समीक्षा किया।
विज्ञापन


डीआईओएस ने पुराने बच्चों का कम नवीनीकरण होने पर कड़ी नाराजगी जताया। साथ ही जल्द से जल्द सभी बच्चों का नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया।

डीआईओएस ने कहा कि प्रधानाचार्य शासन की मंशानुरूप कार्य करें। शासन की मंशानुरूप सभी छात्रों का फार्म छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए भरवाना सुनिश्चित करें।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में छात्रवृत्ति के लिए फार्म कम भराया जाएगा, ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान पीके सिंह ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भरने और यूडायस डाटा फार्म भरने के बारे में जानकारी दिया।

उन्होंने कहा कि सभी माध्यमिक विद्यालय निर्धारित समय में यूडायस डाटा फार्म भरकर कार्यालय में जमा करें। यूडायस फार्म जमा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

कहा कि दिए गए कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएग। ताकि इसके आगे का कार्य विभ्ाागीय स्तर पर पूरा किया जा सके। डीआईओएस ने प्रध्ाानाचार्यों से कहा कि वह अपने कार्यालयों में भ्ाी कार्य कराने में तेजी लाए। ताकि कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन


इस दौरान गणेश लाल, डा. संजय मिश्रा, अशोक शुक्ला सहित अन्य प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें