फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, चार दिन बाद बूंदाबांदी के हैं आसार

विज्ञापन
मंगलवार को सुबह 6 बजे कुछ इस तरह  आसमान में छाए रहे बादल।-संवाद। - फोटो : ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस व जमा लोग।
विज्ञापन
-24 घंटे में दो डिग्री गिरा तापमान, अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

मिर्जापुर। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से झुलस रहे जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक, दो दिन में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आने वाले तीन से चार दिनों के बीच धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मंगलवार को शाम पांच बजे के बाद जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को सुबह से ही बादल उठे। दिन भर बादलों की आवाजाही से तेज धूप व गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। शाम पांच बजे के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह एवं मौसम वैज्ञानिक मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार से वायुमंडल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया 28 से 30 अप्रैल तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा इस दौरान तेज हवाएं सामान्य से अधिक गति से चल सकती हैं। साथ ही तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें
मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही किसान अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं। खासकर फसल की कटाई, सिंचाई एवं छिड़काव जैसे कार्य मौसम की स्थिति को देखकर ही करें, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें