फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फुहारों से मिली राहत, धूप निकलते ही फिर बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
भादो में सावन की फुहार, एक डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। भादो में सोमवार सुबह सावन जैसी फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया। बादल हालांकि झमाझम बारिश नहीं करा सके और फुहारों तक ही सिमट गए। हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद मौसम खुलने और धूप निकलने से उमस ने फिर परेशान किया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, अधिकतम तापमान के आंकड़ों में अंतर दर्ज किया गया। बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश न होने से किसानों में मायूसी रही। हालांकि, निचले इलाकों के धान के खेतों में अभी पर्याप्त नमी बनी हुई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि खेतों में नमी पर्याप्त है। मौसम साफ होने पर किसान यूरिया तथा कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें