फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चिकित्सा सुविधा पर जताई गई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिछले वर्ष शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अनुदानित व वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की राजाज्ञा पर आपत्ति जताई गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट विंध्याचल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी व मंडलीय मंत्री डाॅ. रवि शंकर ओझा ने कहा कि संगठन राज्य कर्मियों के समान मांग करता चला आ रहा है परंतु जारी राजाज्ञा के अनुसार यह उससे अलग लागू कर शिक्षकों के साथ भेदभाव किया गया है। यह व्यवस्था तो सालाना प्रीमियम जमा कर पूर्व में लागू मेडिक्लेम जैसी व्यवस्था के समान है। यह आदेश के बाद भी धरातल पर लागू नहीं हो सका है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी व जिला मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कर राज्य कर्मियों के लिए लागू कैशलेस चिकित्सा सुविधा को ठीक उसी रूप में एडेड व वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें