फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रिफाइंड, सरसों तेल और दाल की कीमतें बढ़ीं, पॉम ऑयल प्रति टिन 450 रुपये महंगा

विज्ञापन
वासलीगंज ​स्थित किराना की दुकान पर बिक्री के लिए रखे रिफाइंड ऑयल व अन्य सामग्रियां।-संवाद।
विज्ञापन
भाव में 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि, आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है
विज्ञापन

मिर्जापुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते आपूर्ति बाधित होने से बाजारों में रिफाइंड और पाम ऑयल के दाम बढ़ गए हैं। सरसों तेल सहित अरहर दाल के भाव में भी पांच से 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

वासलीगंज किराना बाजार और रमईपट्टी के किराना के थोक विक्रेता विवेक गुप्ता और मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि रिफाइंड पहले 15 लीटर की टिन 2100 रुपये में मिल रही थी। लेकिन आवक नहीं होने से अब यह 2350 रुपये प्रति टिन हो गई है। पाम ऑयल का दाम 2050 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये पहुंच गया है। सरसों तेल के दाम में मामूली बढ़त हुई है। पहले 165 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला सरसों तेल अब 170 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। व्यापारियों ने बताया कि सभी प्रकार की दालों के दाम में उछाल आया है। अरहर दाल 110 रुपये प्रति किलो की जगह अब 120 रुपये में बिक रही है। मटर 50 से बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि उड़द दाल 120 से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलो बिक रही है। राजमा का भाव 110 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसके अलावा, कपड़ा धोने वाले सर्फ के दाम में भी प्रति किलो पांच से सात रुपये तक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें