बीरशापुर गांव निवासी प्रशांत पांडेय (25) पुत्र स्व. दयाशंकर पंाडेय बाण सागर खंड छह में लिपिक के पद पर तैनात थे। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह भोजन कर कमरे में सोने गए। इसी दौरान बिजली आ गई। लाइट देख प्रशांत मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर लेकर बोर्ड के पास पहुंचे।
जैसे ही चार्जर बोर्ड में लगा कर उन्होंने बटन दबाया, पूरे गांव में दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर परिवार के लोग पहुंचे।
आननफानन में प्रशांत को जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकाें ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया प्रशांत की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी।
ग्रामीणाें ने बताया कि गांव में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने से टीवी, पंखा, बल्ब, ट्यूब लाइट समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। इससे करीब दस लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए।