फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िछनैती के खिलाफ जाम

Sat, 27 Dec 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्लहपुर गांव के सूर्यमणि (32) पुत्र रामबली शुक्रवार की सुबह दस बजे घर से सोनभद्र जाने के लिए निकला था। वह जैसे ही आमघाट बैरियर के पास पहुंचा तभी बैरियर पर बैठे बैरियरकर्मी ने उसे रोक कर टोल टैक्स मांगा।

 आरोप है कि विरोध जताने पर बैरियरकर्मी अपने साथियाें के साथ मिल कर सूर्यमणि को पीटने लगा। यह भी आरोप है कि इसी दौरान बैरियरकर्मी ने अपने साथियाें के साथ मिलकर सूर्यमणि के पास मौजूद 20 हजार रुपया नगद तथा उसकी सोने की चेन छीन ली और सभी भाग निकले।
विज्ञापन


 घटना की खबर लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए बैरियर पर पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग सात को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम होने के चलते सड़क के दोनाें ओर वाहनाें की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान जमालपुर जा रहीं सांसद अनुप्रिया पटेल को लोगाें ने रोक लिया और गाड़ी से नीचे उतर कर समस्या सुनने की जिद करने लगे।

 गाड़ी से उतरी सांसद अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री से बात कर टोल टैक्स समाप्त कराने का आश्वासन दिया।  एसडीएम सदर अशोक कन्नौजिया ने दोषियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पूरी फाइल को देखने की बात कही। कहा कि टोल टैक्स गलत है तो इसको समाप्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 इस दौरान सीओ सदर सहित देहात कोतवाल राघवेंद्र सिंह व क्यूआरटी टीम मौजूद रही। थानाध्यक्ष्ा तारकेश्वर राय ने बताया कि घायल की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें