फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लड़की देखने आए लोगों से एक लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कजरहट पुुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत विष्णु मंदिर पर शादी के झांसे में आकर फंसे परिवार को सुलह समझौते के नाम पर एक लाख रुपये देकर अपनी जान छुड़ानी पड़ी। घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष के रिश्तेदार ने जब लखनऊ में डीजीपी कार्यालय में दी तो स्थानीय अधिकारी हरकत में आई। फिलहाल पुलिस सोनभद्र के मधुपुर की दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार चुनार कोतवाली पुलिस के बार-बार बुलाने के बाद भी थाने में आकर शिकायत से कतरा रहा है।
विज्ञापन

झांसी के गुरसराय के रहने वाले अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उनके साले अनूप अविवाहित हैं। वृद्ध मां के साथ महोबा के पनवाड़ी में रहते हैं। अनूप का विवाह नहीं हो रहा है। उन्हें किसी से पता चला कि महोबा का ही एक व्यक्ति रसूल खां लोगों का शादी विवाह कराता है। इस पर अनूप ने भी रसूल से शादी के संबंध में बात की। रसूल खां ने चुनार जाकर लड़की देखने को कहा। रविवार सुबह अरविंद अपनी पत्नी हर्षिता, दो बच्चों, भाभी और उनके बच्चे और साले अनूप के साथ दो वाहनों के साथ चुनार पहुंचे। एक होटल पर रुक कर सभी दुर्गाजी मंदिर के सामने स्थित विष्णु मंदिर में लड़की देखने गए। अरविंद ने बताया कि मंदिर पर बातचीत चल ही रही थी कि अचानक पुलिस पहुंच गई। सभी को अपने साथ कजरहट चौकी ले आई। चौकी में लड़की ने पहले अपहरण कर जबरदस्ती विवाह का फिर छेड़खानी का आरोप अरविंद और अनूप पर लगाया। पुलिस से बताया कि वह शादी के लिए लड़की देखने आए हैं। झूठा आरोप लगाया जा रहा है पर कजरहट चौकी पुलिस कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। चौकी में ही घंटों तक मामले को लेकर पंचायत चली। लड़की व उसके साथ के लोगों ने सुलह समझौते के लिए पहले 60 हजार, बाद में दो लाख रुपये की मांग की। पुलिस के दबाव में 75 हजार नगद और 25 हजार रुपये किसी चंद्रभूषण नामक व्यक्ति के खाते में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किया। तब जाकर पुलिस ने छोड़ा। शिकायत डीजीपी कार्यालय में की गई। जिसके बाद मामला जिले के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया।
सीओ मंजरी राव ने बताया कि संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार के संबंधी ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बताया कि मंदिर में शादी हो रही थी। उसी समय लड़की पक्ष से किसी ने पुलिस को फोन करके बुलवाया। उन्होंने कहा कि सात फरवरी को भी सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में दोनों पक्षों की मुलाकात हुई थी। घटना के संबंध में सोनभद्र के मधूपुर की दो महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं विवाह की मध्यस्तता कर रहे रसूल खां की भूमिका भी संदिग्ध है। पीड़ित परिवार को चुनार बुलवाया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें