मिर्जापुर। आपसी सौहार्द और भाईचारा मजबूत रखने के लिए मुस्लिम समाज ने अहम फैसला किया है। 14 मार्च को होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का समय एक घंटे बढ़ाकर दोपहर दो बजे किया गया है। शहर काजी ने दो बजे ही जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है।
शहर काजी मौलाना नजम अली खां ने बताया कि जुमे की नमाज दोपहर एक बजे अदा की जाती है। इसी समय हिंदू समुदाय के लोग होली खेलते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए होली के दिन जुमे की नमाज का समय दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि होली के दिन सभी लोग जुमे की नमाज अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही दो बजे अदा करें और दूर जाने से बचें। किसी तरह की गलतफहमी और अफवाहों पर ध्यान न दें।