फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन्नोपट्टी को हराकर रसौली टीम ने विजेता कप पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के राजमन बघौरा में चल रहे छह दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रसौली की टीम ने रन्नोपट्टी को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। जय बजरंग बली क्रिकेट क्लब राजमन बघौरा की ओर से 11 अप्रैल से उक्त प्रतियोगिता शुरू की गई थी। जिसमें प्रयागराज, मिर्जापुर व भदोही जनपद की दो दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ व समापन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाज सेवी श्यामकांत शुक्ला उर्फ लहरी भईया की ओर से किया गया। फाइनल मैच शनिवार की शाम रन्नोपट्टी और रसौली के बीच खेला गया। रन्नोपट्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में 101 रन बनाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 102 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी रसौली टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ छह ओवरों में 103 रन बनकर जीत हासिल कर ली। रसौली टीम के सुनील बिंद ने नौ छक्के और दो चौके की मदद से कुल 76 रन बनाकर मैन आफ दी मैच का खिताब जीता। प्रतियोगिता में उनके उत्तम खेल को देखते हुए सुनील बिंद को ही मैन आफ द सीरीज का भी खिताब प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि लहरी भैया ने ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अंकित तिवारी, आयोजक जय प्रकाश, मोनू, रवि शंकर, राज कुंवर, वी पी बिंद, जीत नारायण बिंद, कड़ेदीन तिवारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें