वन्यजीव प्राणी सप्ताह पर गलरा पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।- सोशल मीडिया।
- फोटो : credit
वन्यजीव प्राणी सप्ताह में ग्रामीणों और छात्रों को संरक्षण का दिलाया दायित्वबोध
ड्रमंडगंज। गलरा पंचायत भवन में रविवार को वन विभाग की ओर से वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्रामीणों को वन और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्राकृतिक आवास बचाने का संदेश दिया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि वन और दुर्लभ वन्यजीव धरती की अमूल्य धरोहर हैं। हरे-भरे जंगल सुरक्षित रहेंगे, तभी वन्यजीवों का अस्तित्व भी बचेगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में रहने वाले वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट होने से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से वन्यजीवों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि अरुण कुमार मिश्र ने भी ग्रामीणों से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन दरोगा अभिषेक सिंह, मानवेंद्र सिंह, अखिलेश्वर दूबे, सर्वेश्वर पटेल, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
हलिया। वन्यजीव सप्ताह के तहत अनंती देवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। वन दरोगा नीतू शर्मा ने छात्रों को वन्यजीव संरक्षण, जंगलों के महत्व और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की जानकारी दी। उन्होंने वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करने और जंगल बचाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद देव पांडेय समेत वनकर्मी मौजूद रहे।