मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन तेजी से फैल रहा है। पिछले पांच दिनों से 10 से अधिक संक्रमित प्रतिदिन मिल रहे है। इस बार के संक्रमण में सोमवार को एक दिन में सबसे अधिक 21 संक्रमित मिले हैं। इसमें दो सिविल जज भी हैं। पिछले पांच दिनों में 73 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
सोमवार को 21 संक्रमित मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 571 हो चुकी है। सोमवार को तीन के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3447 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 77 एक्टिव केस हैं। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय चार मरीज हैं। 65 लोग होम आइसोलेशन में हैं। छह दूसरे जिले में भर्ती हैं। दो मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 1763 की रिपोर्ट आई है। इसमें एडीजे कालोनी से दो पुरुष जज, भरेहठा चुनार से दो पुरुष, जलालपुर मैदान चुनार से एक पुरुष,गंगेश्वरनाथ चुनार से एक पुरुष, ऐबकपुर मोहाना चुनार से एक पुरुष, बसाड़ी चुनार से एक महिला,त्रिमोहानी से एक पुरुष, राजश्री कालोनी से दो पुरुष, चिनिहवा इनारा से एक पुरुष, मुंहकुचवा से एक पुरुष, अनगढ़ से एक पुरुष,पदारथ लाल गली से एक पुरुष, अहरौरा डीह से एक पुरुष, चेतगंज से एक महिला, पुरानी अंजही से एक पुरुष, कतरन रायपुर से एक पुरुष है। 18 पुरुष और तीन महिला संक्रमित मिली है। जिले में अब तक चार लाख नौ हजार 19 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख सात हजार 287 की रिपोर्ट आई है। 1732 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 38 हजार 405 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 44 हाट स्पाट है। 25 ग्रामीण और 19 शहरी क्षेत्र में है।