मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों की देखरेख में ईवीएम व वीवीपैट मशीन का दूसरा रैंडमाइजेशन किया गया।
इस अवसर पर प्रेक्षक 395-छानबे विधानसभा अनुसुआ दत्ता बरूआ, 396-मिर्जापुर एम वल्लालर, 397 मझवा विधानसभा मोनिका मलिक, 398 चुनार विधानसभा विजय पाल सिंह, 399 मड़िहान विधानसभा पी दयानंद उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि सात मार्च 2022 को जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है। जिसको लेकर ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के सामने दूसरा रैंडमाइजेशन कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सभागार में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक व राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व निर्दल प्रत्याशियों सहित उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।