फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर ननिहाल आ रहे बालक को रौंदा

Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

अहरौरा । थाना क्षेत्र के भगौतीदेइ के पास रविवार की दोपहर जमुई से अहरौरा की ओर आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने एक छह वर्षीय बालक को कुचल दिया। बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।बालक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक चालक की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम चुनार मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया ।  
विज्ञापन

बताते चलें कि सोनभद्र के झपरी मद्धुपुर निवासिनि कमलावती देवी अपने पुत्री न्नू10 वर्ष तन्नू चा वर्ष और इकलौता पुत्र आशू  छह वर्ष के साथ भाई को राखी बांधने क्षेत्र के भगौतीदेइ गांव स्थित अपने मायके टैंपो पर बैठ कर आ रही थी।  महिला जैसे ही टैंपो से उतर कर कर अपने बच्चों के संग सड़क पार कर रही थी कि तभी जमुई की ओर से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने उसके छह वर्षीय पुत्र आशू को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों का शोर सुन कर क्षेत्रीय लोगों ने बाइक से दौड़ा कर थोड़ी दूर पर ट्रक को पकड़ लिया और वाहन से उतार कर चालक की जम कर पिटाई कर दी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक अहरौरा जमुई मुख्य मार्ग जाम कर दिया । सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने तब तक उपजिलाधिकारी चुनार सुनील मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब  ग्रामीण शांत हुए । पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें