फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बहन की तकलीफ देख बनवाया शौचालय

Sun, 06 Aug 2017 11:58 PM IST
mirzapur news
विज्ञापन
बहन को शौचालय भेंट करता भाई
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। किसी ने रुपये दिये तो किसी ने जेवरात लेकिन बहन की आबरु के बारे में कम ही ने सोचा। जिसने सोचा वह कम ही हैं। ऐसे विरलों में शामिल हैं नरायनपुर ब्लॉक में कार्यरत एबीआरसी चंद्रशेखर जिन्होंन अपनी बहन से राखी बंधवाने के पूर्व ही उन्हें शौचालय का उपहार दे दिया। शौचालय उपहार स्वरूप देकर उन्होंने नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा लोगों को खुले में शौच के प्रति  अपना नजरिया बदलना चाहिए।
रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व है। इस बार का रक्षा बंधन का त्योहार जिले के लिए यादगार रहेगा। त्योहार पर भाईयों द्वारा बहनों को शौचालय उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। नरायनपुर ब्लॉक में कार्यरत एबीआरसी चंद्रशेखर  द्वारा अभियान के तहत लोगों को घरों में शौचालय बनवाने और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। दिव्यांग बहन मंगरी को खुले में शौचालय जाता देख कर उनका मन मसोसने लगा। इस पर उन्होंने बहन के लिए शौचालय बनवाने का निर्णय लिया। उन्होंने दिव्यांग बहन को रक्षा बंधन पर्व के पूर्व ही शौचालय बनवा कर उपहार स्वरूप प्रदान किया। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जिले में ब्रदर नंबर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिससे भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन से ही स्वच्छता अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एबीआरसी की तरह जनपद के सभी भाई अपनी बहनों को खुले में शौच करने जाने से रोकें। इसके लिए घर में ही शौचालय बनवाएं। उन्होंने कहा कि बहनों को शौचालय गिफ्ट करने वाले 15 से 75 आयु वर्ग के भाईयों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने विकास खंड छानबे के अकोढ़ी गांव और महेश भट्टाचार्या इंटर कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोग खुले में शौच करने से परहेज करें। इस दौरान बीसी विजय प्रताप सिंह, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें