फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ

विज्ञापन
ड्रमंडगंज में भगवान की आरती करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।-सोशल मीडिया। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बेलन बरौंधा और ड्रमंडगंज बाजार की प्राचीन रामलीला मंच पर मंगलवार की रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। दोनों स्थानों पर कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज में कमेटी के संरक्षक मनीष त्रिपाठी, अध्यक्ष आशीष गुप्ता, ग्राम प्रशासक कौशलेन्द्र गुप्ता और गलरा के पूर्व प्रधान अरुण कुमार मिश्र ने वैदिक रीति से भगवान गणेश, माता सरस्वती, भगवान विष्णु और बजरंगबली की आरती-पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस दौरान शिवदास दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, तारकेश्वर केशरी, लवकुश केशरी, पिंटू केशरवानी और अंजनी कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

इसी तरह बेलन बरौंधा में अध्यक्ष शांतनु मिश्र सोनू, संचालक प्रेमप्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ मिश्र, सह कोषाध्यक्ष मूलचंद सोनी और उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने देवी-देवताओं का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। व्यासपीठ पर सोनू मिश्र, प्रभात कुमार मिश्र, दीपचंद सोनी, मथुरा प्रसाद मिश्र और रमाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें