फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, हेलमेट का प्रयोग करने की अपील

Thu, 28 Nov 2024 09:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

चुनार स्थित स्कूल में छात्र - छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बताते चलें कि इस दौरान पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बच्चों के माध्यम से हेलमेट के प्रयोग की अपील की गई और नियमों की अनदेखी जीवन पर भारी पड़ सकती है ये बताया गया।
विज्ञापन
यातायात जागरूकता के लिए रैली में जाती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनार स्थित एक स्कूल में यातायात विभाग की ओर से यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यातायात जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राओं व एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाल कर उसके माध्यम से आमजन मानस व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ यातायात संबंधित नियमों के बारे में जागरुक किया गया। दो पहिया वाहन बाइक व स्कूटर आदि चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के बारे में बताया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, प्रभारी यातायात विपिन पांडेय आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें