फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में निकाली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को नगर में रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में नारे लगाए और वहां हिंदुओं की सहायता के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा समिति की तरफ से निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने पूरे नगर में भ्रमण किया। लोगों से अपने तरीके से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठाने का आह्वान किया। हिंदू रक्षा समिति के जिला संयोजक अनुपम महाराज ने लोगों का आह्वान किया कि वे अत्याचार का विरोध करें। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ एक धार्मिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ न्याय की लड़ाई है। उन्होंने संकल्प लिया कि धर्म, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए हम संघर्ष करेंगे। मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह समेत काफी संख्या में लोग रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें