फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्य धाम में उमड़ा रेला, दूसरी बार दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण विंध्य धाम में दूसरी बार श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई। रविवार को अमावस्या से भी ज्यादा भीड़ रही। मंगला आरती के बाद से शयन आरती तक अनवरत मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा।
प्रयागराज महाकुंभ में संगम में स्नान कर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विंध्य धाम पहुंचे। तड़के ही गंगा में डुबकी लगाने के साथ मंगला आरती के पहले ही लंबी कतारें लग गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। पुष्पों और रत्नजड़ित आभूषणों से माता के भव्य शृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। रात तक दस लाख से ज्यादा भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। वहीं, माता काली और अष्टभुजा देवी के दरबार में भी भारी भीड़ रही।
श्री बिंद पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि दस लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें