फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तामझाम छोड़ सभी से मिले राजनाथ सिंह

Sun, 17 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
तामझाम छोड़ सभी से मिले राजनाथ सिंह
विज्ञापन
न किसी प्रोटोकॉल की चिंता और न ही गृहमंत्री का रुतबा। लंबे अंतराल के बाद कर्मस्थली में कदम रखने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पुतलीघर स्थित हिंडाल्को के गेस्ट हाउस में पुराने परिचितों और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं से खुल कर मिले। इस दौरान अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने व गर्मी की वजह से उन्हें गेस्ट हाउस के हाल से कमरे में जाना पड़ा। 
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे के लगभग सफेद कुर्ता धोती और पीली सदरी में गेस्ट हाउस पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री पहले तल पर बने हॉल में होते हुए कमरे में पहुंचे जहां दस मिनट विश्राम करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलने हाल मेें आ गए। शुरू में भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं से मिले और सबका नाम पूछा। 15 मिनट बाद राजनाथ सिंह फिर हाल में आए और कुछ पारिवारिक मित्रों से मिलने लगे।

पत्रकारों से बातचीत की इसी दौरान कुछ पुराने और वयोवृद्ध भाजपाई पहुंच गए जिनसे राजनाथ सिंह पूरी शिद्दत से मिले। उन्होंनेे कई पुराने कार्यकर्ताओं को उनके घरेलू नामों से पुकारा और क्या हो रहा है जैसे जुमले कहे। गर्मी बढ़ने के बाद वे विंध्यवासिनी मंदिर जाने का हवाला देकर फिर से कक्ष में चले गए। श्री सिंह जब कमरे थे इसी बीच गेस्ट हाउस की बिजली भी गुल हुई।  
विज्ञापन


केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलने वालों में मनोज जायसवाल, गंगासागर दुबे, उत्तर मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, ब्रजभूषण सिंह, कौशल किशोर, डा. नीरज त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, ओमकार यादव, राजेश सिंह, श्यामसुंदर केसरी, शैलेन्द्र अग्रहरी, अमित श्रीनेत, लाल बहादुर सिंह, नितिन  आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें