फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार क्रांति के अग्रदूत थे राजीव

Fri, 22 May 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस और आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी को युवा भारत और संचार क्रांति का अग्रदूत बताया। कांग्रेजसनों ने पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन



विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी के               जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी और प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी युवा भारत और संचार क्रांति                   के अग्रदूत के रूप में मशहूर थे।

 उनकी जिंदगी बेहद शालीन रही। उन्होंने पंचायती राज के माध्यम से महिलाओं, पिछड़ों, दलितों को ग्राम स्तर पर पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला उपाध्यक्ष रामराज पटेल ने कहा कि कांग्रेसजन पूर्व प्रधानमंत्री के दिखाए रास्ते पर चले और पार्टी हित में कार्य करें।

राजधर दूबे ने कहा कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं।
विचार गोष्ठी में भारतेंदु यादव, दयाशंकर पांडेय, स्वरूप सिंह, शिवशंकर चौबे, रमेश सिंह,              संजय पांडेय, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें