फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक की टीम पहुंची दक्षिणी परिसर

Thu, 26 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गंाधी दक्षिणी परिसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का नई दिल्ली से आई नैक टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र, मृदा एवं जल परीक्षण प्रयोगशाला, जैव नियंत्रण प्रयोगशाला, स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, लेक्चर थियेटर कांपलेक्स, हास्टल, टिशु कल्चर बिल्डिंग, हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया।

नैक टीम ने निरीक्षण के दौरान सुसज्जित व्यवस्था और कार्य पर प्रसन्नता जताई।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) दल द्वारा राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का निरीक्षण किया गया। नैक टीम के अध्यक्ष और मद्रास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी त्यागराजन के नेतृत्व में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के डा. एके सिंह, करनाल सहित तीन सदस्यीय दल ने कृषि विज्ञान केन्द्र का बुधवार को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान नैक सदस्यों ने वैज्ञानिकों से वार्ता कर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली।

साथ ही केन्द्र द्वारा पिछले पाँच वर्षों में किए गए किसानोपयोगी विभिन्न कार्यक्रमों का ब्यौरा बताया।

इसी के साथ नैक टीम ने केन्द्र द्वारा प्रकाशित पुस्तकों, साहित्यों आदि का अवलोकन भी किया। इस दौरान अब तक किए गए मृदा नमूनों के परीक्षण और जिले के मृदा स्तर की भी जानकारी प्राप्त की। केन्द्र स्थित जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की भी जानकारी नैक टीम के सदस्यों ने प्राप्त की।
विज्ञापन


नैक टीम को केन्द्र द्वारा चलाई जा रही बकरी परियोजना की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान प्रो. रविप्रताप सिंह, प्रो. श्रीराम सिंह, प्रो गुरुप्रसाद सिंह, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. संत प्रसाद, डा. जयपी राय, डा. एसके गोयल, डा. एसएन सिंह, पंकज सिंह, हरिशरण यादव, खरभन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें