फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से राजगीर की मौत, दो मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। कोतवाल क्षेत्र के नुनौटी गांव पुरवां चौका में गुरुवार की सुबह मकान निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कार्य कर रहे राजगीर की मौत हो गई और दो मजदूर झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे मजदूरों को दवा इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव में ही किसी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह लगभग 11 बजे नींव पर लिंटर बांधने के लिए राजगीर व मजदूरों द्वारा सरिया को सीधा किया जा रहा था। इसी दौरान तैयार किए जा रहे मकान के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सरिया छू गया। इससे सरिया में हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से राजगीर बनारसी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में काम कर रहे गांव के ही मजदूर जयप्रकाश (30) पुत्र बलमू व अजय (32) पुत्र सोमारू करंट लगने से झुलस गये। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झुलसे मजदूरों को दवा इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले जाया गया। मृतक राजगीर बनारसी को पांच पुत्र व दो पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें