फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर वृद्ब ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। पुलिस चौकी क्षेत्र के चौकियां गांव में बुधवार की देर रात वृद्ध ने मकान की छत पर बने टीन शेड के लोहे के एंगल में फंदा बनाकर फांसी से लटककर जान दे दिया। गुरुवार की सुबह उसका शव टीन शेड में लटका मिला। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 64 वर्षीय बलिराम सिंह पुत्र केदार सिंह बुधवार की रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। देर रात किसी समय छत पर बने टीन शेड के लोहे के एंगल मे स्टूल के सहारे चढ़कर नायलान की रस्सी का फंदा गले में डालकर लटक गए। गुरुवार की सुबह जब वृद्ध नीचे नहीं आए तो जगाने के लिये लोग छत पर गए। परिजन फंदे पर उनको लटका देखकर रोने लगे। शोरगुल होने पर आस-पास के लोग मौके पर जुटे। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे शेरवां चौकी इंचार्ज पंकज राय ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के पुत्रों अखिलेश एवं अवनीश और उसकी पत्नी का रोते रोते बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी पंकज राय ने बताया कि मृतक काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इससे तंग आकर ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें