फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेनों से कटकर राजगीर और दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री/मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल में रविवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, पड़री थाने के आमघाट के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दुधिया की मौत हो गई। रविवार की सुबह दुधिया की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


पड़री थाने के आमघाट रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार की रात ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी थी। इस बीच रविवार को सुबह उसकी शिनाख्त विजय उर्फ मिल्लू यादव (45) निवासी राजपुर पड़री के रूप में हुई। विजय के भतीजे गोकुल यादव ने बताया कि रविवार को सुबह जब पुलिस ने उनके चाचा की फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो जानकारी हुई। चाचा विजय उर्फ मिल्लू यादव शनिवार की रात साइकिल से दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे आमघाट रेलवे क्राॅसिंग पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। पड़री थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रेन से कटकर दुधिया की मौत हो गई। दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास रविवार को दोपहर में हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगिया बारी निवासी राम चरण (65) डाउन लाइन पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने पास में मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि राम चरण राजगीर थे। जीआरपी प्रभारी रामदवर ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई। वे सब्जी मंडी जा रहे थे। उसको कान से सुनाई नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें