राष्ट्रीय महासचिव ने लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई देते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों व उपलब्धियों का वर्णन किया। बसपा नेता की आरएसएस पर बैन लगाने संबंधी टिप्पणी पर कहा कि यह तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम है। कानपुर की घटना पर अफसोस जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पढ़ें: सीएम के आवास पर फोन कर वाराणसी कोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के काफिले की कई गाड़ियां मंडी चौकी के पास आपस में भिड़ गईं। घटना में दो-तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई। संयोग रहा कि किसी को चोट नहीं लगी। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को काफिले से निकाला गया। इसके बाद बाकी गाड़ियां विंध्याचल के लिए रवाना हुईं।