मिर्जापुर। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को विद्युत कर्मियों ने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया। फतहां स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कर्मियों ने कहा कि निजीकरण की आड़ में अवैध ढंग से नियुक्त कंसल्टेंट को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
दीपक सिंह, अंशु कुमार पांडेय, सुमित कुमार यादव, रमेश कुमार वेश, जयकर पटेल, शेखर सुमन आदि ने आरोप लगाया कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन अवैध ढंग से नियुक्त किए गए ट्रांजैक्शन कंसल्टेंट ग्रांट थॉर्टन को बचाने की साजिश कर रहा है। इसके लिए निदेशक वित्त, निधि नारंग का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाने की तैयारी है। सभा में पृथ्वी पाल, राम बहादुर यादव, रामजन्म रोशन पटेल, राम सिंह आदि थे।