फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजदूरी और फार्मर रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियादें सुनीं।
विज्ञापन

ज्यादातर गांवों में मनरेगा श्रमिकों ने भुगतान न होने तो किसानों से फार्मर रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया। इसके अलावा ग्रामीणों ने पीएम-सीएम आवास, शौचालय, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और कुटुंब रजिस्टर की नकल न मिलने की समस्याएं बताईं।
सिटी ब्लाक के सिनहरकला में ग्राम प्रधान अवधनरायन विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सचिव मनोज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एक कुटुंब रजिस्टर और दो फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े मामले आए। मौजूद पंचायत सहायक की सहायता से सचिव ने तीनों मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
विज्ञापन

इसी तरह गंगाउत स्थित पंचायत भवन पर ग्रामीणों की फरियाद सुनी गई। पड़री, पहाड़ी विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री एडीओ आईएसबी महेंद्र कुमार पटेल व टोंगा में एडीओ एजी विनोद कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पड़री में कुल 5 प्रार्थना पत्र आए।
जिसमें राकेश कुमार, मनीष द्वारा शौचालय व आवास की मांग की गई। जबकि सुरेश व किशन ने शौचालय के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसी प्रकार टोंगा में शौचालय, आवास, हैंड पंप मरम्मत मांग की गई। दोनों ग्राम पंचायत में मनरेगा श्रमिकों ने मजदूरी का भुगतान का मुद्दा उठाया।
इस दौरान सचिव धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रधान टोंगा व्यास जी बिंद, रामदेव सरोज आदि उपस्थित रहे। जमालपुर, ग्राम पंचायत जफरपुरा व हिनौता माफी मेें एडीओ एजी शनि सिंह के देखरेख में चौपाल का आयोजन हुआ। हिनौता माफी में ग्रामीणों ने आवास, शौचालय के साथ ही वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की।
हलिया, ग्राम पंचायत दिघुली और तिलाव 4 में एडीओ एसटी सुशील कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की तरफ से पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय की मांग की गई। इस दौरान सचिव दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें