फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नशे से बचाव और उपचार के प्रति किया जागरूक, दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मंडलीय जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत मानसिक रोग विभाग की ओर से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अस्पताल आए मरीजों और उनके परिजनों को नशे से बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मानसिक रोगियों और नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों के सवालों का चिकित्सकों ने जवाब दिया। उन्हें विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहने और इसे छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। नशामुक्ति के लिए संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों और उनमें उपलब्ध निशुल्क सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों ने मरीजों और उनके परिजनों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें