। विगत दो दिनों से रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के बाद जहां नगर की प्रमुख सड़कों, गलियों, चौराहों, बाजाराें व कालोनियों में जलभराव हो गया, वहीं लोगों को आवागमन में असुविधा का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश होने से नगर के महुवरिया रोड, पांडेयपुर रोड, बेलतर, गुड़हट्टी बाजार, नटवां, संगमोहाल, पुतलीघर मार्ग, घुरहूपट्टी पानी टंकी के नीचे, रमईपट्टी, आवास विकास कालोनी, तहसील परिसर सहित कई अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नालियों के जाम कारण जलनिकासी नहीं निकली।