फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य से रेल यात्रियों को न हो असुविधा : महाप्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रविंद्र गोयल ने शनिवार को मंडल के प्रयागराज-चोपन रेल खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज-चुनार के मध्य तीसरी लाइन और चुनार-चोपन के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य का अवलोकन कर प्रगति का जायजा लिया। इसके अलावा अमृत स्टेशन के रूप में चयनित विंध्याचल, मिर्जापुर और सोनभद्र रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने प्रयागराज-चोपन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चलती ट्रेन में पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास स्थित सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर साफ-सफाई के अलावा विशेष रूप से पॉइंट, क्रॉसिंग की गुणवत्ता, ओएचई और समपार फाटकों की स्थिति आदि का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने पहले अमृत स्टेशन के रूप में चयनित विंध्याचल स्टेशन के निरीक्षण के दौरान स्टेशन को विकसित किए जाने की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने विंध्याचल स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अमृत स्टेशन के रूप में चयनित मिर्जापुर और सोनभद्र रेलवे स्टेशनों का भी गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य के चलते रेल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने की हिदायत दी। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक ने इसके बाद प्रयागराज-चुनार के मध्य तीसरी लाइन और चुनार-चोपन के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इन रेलखंडों पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से संबंधित विभागाध्यक्षों के अलावा मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी, स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, पीआरओ अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें