फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ विक्रेताओं को ऋण हेतु पुन: आवेदन करने की मिली छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर क्षेत्र में ऋण आवेदन से वंचित रहे पथ विक्रेताओं को पुन: आवेदन करने के लिए छूट दी गई है। पालिका कार्यालय तथा डूडा में वंचित पथ विक्रेताओं के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पथ विक्रेताओं को रोजगार परक दस हजार रूपये की धनराशि बैंकों द्वारा ऋण के माध्यम से मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नपा विनय कुमार तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि के दौरान जिन पथ विक्रेताओं को मंदी की मार सहनी पड़ी और कारोबार ठप पड़ गया ऐसे ठेला खोमचा पटरी पर लगाने वाले दुकानदारों को रोजगार के संकट का सामना करना पड़ा तथा परिवार को संभालने के लिए दुश्वारियां झेलनी पड़ी। ऐसे पथ विक्रेताओं की सहायता के लिए पुन: रोजगार सृजित कर आजीविका चलाने के लिए बैंक की ओर से दस हजार रूपये की धनराशि बतौर ऋण मुहैया कराया जाएगा। आवेदक पथ विक्रेता आधार कार्ड के साथ बैंक पासबुक, नवीनतम फोटो, तथा वोटर आईडी पालिका कार्यालय में जमा कर आवेदन कर सकते हैं। भौतिक सत्यापन के बाद उनको ऋण मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें