हलिया। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने स्थानीय बाजार में बिना लाइसेंस के चल रहे एक दुकान को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लाइसेंसधारी दुकानदारों की ओर से लगातार अवैध दुकानों की शिकायत की जा रही थी जिस पर यह कार्रवाइ की गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि हलिया बाजार स्थित लाइनेक्स कृषि बाजार की दुकान अवैध ढंग से चलाई जा रही है। जिसमें घटिया किस्म के बीजों का उपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण किसानों की पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा। दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए उन्होंने तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। हथेड़ा स्थित एग्री जंक्शन के दुकान के नमूने को लेकर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया। कृषि विभाग की ओर से हुई छापेमारी से बीज बिक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई तो दुकानों की शटर गिराकर फरार हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से कहा कि दुकानों से बीज लेते वक्त उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।