फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरको की काला बाजारी रोकने के लिए छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने शनिवार को विभिन्न तहसीलों में उर्वरकों की दुकानों पर छापा मारा। सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य, मड़िहान में उप कृषि निदेशक, लालगंज में भूमि संरक्षण अधिकारी, चुनार तहसील एआर कोऑपरेटिव तथा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाति ने सहकारी समितियों, दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी द्वारा पीसीएफ गोदाम का औचक निरीक्षण के साथ ही जंगी रोड स्थित अजय एंड कंपनी के स्टाक का सत्यापन किया गया। इसी तरह बबीता बीज भंडार, हरगढ़ इफको बाजार, विंध्याचल से नमूने लिए गए। उप कृषि निदेशक द्वारा राजगढ़ में 10 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 5 दुकानों से नमूने संग्रहित किया गया। एआर कॉपरेटिव द्वारा 8 समितियों एवं निजी दुकानों का स्टॉक का सत्यापन किया गया। भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा 5 नमूने लिए गए। अधिकारियों ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए खरीफ सीजन के दौरान उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने व निर्धारित दर पर डीएपी व यूरिया बिक्री करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें