फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने ली रिक्त पदों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में रिक्त रह गये पदों एवं असंगठित ग्राम पंचायतो की स्थिति की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार शामिल हुए।
विज्ञापन

जानकारी मांगी गई कि कितने सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर कोई नाम निर्देशन पत्र न प्राप्त होने अथवा अन्य किसी कारण से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न नहीं हो पायी है। प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की मृत्यु स्थित कुछ स्थान/पद रिक्त हो गये है। निर्वाचन परिणाम फीडिंग की स्थित और ऐसी ग्राम पंचायतो की संख्या जहॉ 2/3 सदस्यो से कम सदस्यो के निर्वाचन होने के कारण संगठित नही हो पायी है। बताया गया कि जिला में सदस्य ग्राम पंचायत के पदों की संख्या 10471, प्रधान 809, क्षेत्र पंचायत सदस्य की संख्या 1092 तथा सदस्य जिला पंचायत की संख्या44 है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य में 1971 पद निर्देशन पत्र न प्राप्त होने से रिक्त हैं एवं चार पद निर्वाचन के पश्चात मृत्यु से रिक्त हुये हैं। निर्वाचन के पश्चात मृत्यु हो जाने की स्थिति में प्रधान के एक पद और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद रिक्त हैं। इन सभी पदों के लिए नामाकंन छह जून को प्रतीक आवंटन, सात जून को मतदान 12 जून एवं मतगणना 14 जून को होगी। 165 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिसमें 2/3 सदस्यों से कम सदस्यों के निर्वाचित होने के कारण संगठित नहीं हो पायी हैं। सदस्य ग्राम पंचायत के 140 निर्वाचन परिणाम फीडिंग करना बाकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत आरओ/एआरओ की तैनाती कर दी गयी है। चुनाव से संबंधित सभी प्रपत्र खण्ड विकास अधिकारी तक पहुॅचा दिया गया है। वीडियो कांफ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ चुनाव के तैयारियो की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें