फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समितियों पर दूसरे दिन भी लगी कतार, यूरिया के लिए किसानों ने किया छह घंटे इंतजार

विज्ञापन
लालगंज ​स्थित साधन सहकारी समिति पर उर्वरक लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूरिया के लिए समितियों पर किसानों की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। जनपद के अधिकांश समितियों पर बृहस्पतिवार को किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। कहीं-कहीं तो भीड़ इस कदर रही कि अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा में खड़े होकर किसानों को यूरिया की बिक्री करानी पड़ी। किसानों को छह घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सिटी, पहाड़ी, छानबे, मझवां, कोन, सिटी, लालगंज, हलिया, नरायनपुर, सीखड़, जमालपुर व राजगढ़ विकास खंड को मिलाकर 86 समितियों में पिछले दिनों 35 समितियों पर 20-20 टन यूरिया की खेप भेजी कई थी।
बुधवार को इफको की 1125 टन यूरिया की रैक लगी थी। बृहस्पतिवार को हलिया क्षेत्र के सभी नौ समितियों पर पर्याप्त यूरिया के साथ ही निजी दुकानों पर भी यूरिया उपलब्ध रही। चेक धारकों को पांच बोरी तथा नकद लेने वालों को 2 से 3 बोरी यूरिया दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें